फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर में छात्रा से प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। एक छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसको थप्पड़ जड़ दिए। वारदात को लेकर छात्रा और प्रोफेसर ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला परतापुर क्षेत्र के दीवान इंजीनियरिंग कॉलेज का है। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर के पास कॉलेज की छात्रा कोचिंग करती थी। आरोप है कि प्रोफेसर ने पेपर आउट कराने और परीक्षा में पास करने के बदले छात्रा के साथ समय बिताने की बात कही थी। सोमवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ कॉलेज पहुंची और प्रोफेसर की पिटाई कर दी। जानकारी पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि छात्रा ने छेड़छाड़ की तहरीर दी है। प्रोफेसर ने मारपीट करने का आरोप लगा छात्रा और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा व उसके परिजनों पर मारपीट और प्रोफेसर कपिल कुमार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोचिंग से पेपर चोरी कर लिए थे
पुलिस के अनुसार, प्रोफेसर कपिल कुमार ने बताया कि छात्रा ने कोचिंग से पेपर चोरी कर लिए थे। परीक्षा के दौरान पेपर आउट हो रहे थे। प्रोफेसर ने विरोध किया तो छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। इस प्रकरण की कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

लालकुर्ती में छेड़छाड़, मनचले को पीटा
मेरठ। लालकुर्ती में सोमवार को कंकरखेड़ा निवासी युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। पुलिस के आने से पहले लोगों ने माफी दिलवाकर आरोपी को छोड़ दिया। लोगों ने बताया कि आरोपी मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वह सामान लेने के लिए लालकुर्ती पैंठ आया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें