फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार गैंगस्टरों के गांव में उद्घोषणा की कार्रवाई, घरों पर नोटिस चस्पा किए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार गैंगस्टरों के गांव में उद्घोषणा की कार्रवाई, घरों पर नोटिस चस्पा किए
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव घोसीपुर निवासी शराब एवं भूमाफिया पाशा सहित कई आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। जिसमें पुलिस ने पाशा को पहले ही जेल भेज दिया, लेकिन गैंगस्टर के चार आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के गांव जाकर उद्घोषणा की कार्रवाई की तथा नोटिस चस्पा किया।
क्षेत्र के गांव घोसीपुर निवासी पाशा, बाबिद उर्फ झाड़ पुत्र शहाबुद्दीन, नासिर व आसिफ पुत्र बालू और काले पुत्र भूरे खरखौदा थाना क्षेत्र में कई अपराधों में शामिल रहे हैं। आरोपी शराब तस्करी, पुलिस पार्टी पर हमला, भूमि पर कब्जा जैसे कई अपराधों में शामिल हैं। जिसमें खरखौदा पुलिस द्वारा इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जिसकी जांच किठौर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक ऋषि पाल शर्मा के अनुसार पाशा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन चार आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शुक्रवार को निरीक्षक के नेतृत्व में गांव घोसीपुर में पहुंची पुलिस टीम ने चारों आरोपियों के मकान पर पहुंचकर गिरफ्तारी को लेकर उद्घोषणा की कार्रवाई की तथा चारों अपराधियों के मकान पर नोटिस भी चस्पा किया। उद्घोषणा करते हुए पुलिस ने सभी को चेतावनी दी कि यदि चारों आरोपी सात दिन में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो इन सभी के मकानों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें