फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर झांकियों के साथ निकाली शोभायात्राएं

Tue, 15 Apr 2025 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सुनील कैथवास...आंबेडकर जयंती के मौके पर कालिया गढ़ी से निकली शोभायात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
मेरठ। विभिन्न संगठनों, शिक्षण संस्थानों में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य झांकियों के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। इसके साथ ही बाबा साहेब को नमन कर उनके कार्यों को याद किया गया। प्रसिद्ध बैंडबाजों और डीजे पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी को रोमांचित कर दिया गया।
विज्ञापन

भैसाली मैदान से डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। चैतन्य देव स्वामी, महेंद्र सिंह, सत्यपाल, मनीष जाटव ने यात्रा की अध्यक्षता की। बग्गी, बैंड, डीजे के पीछे भारत माता की तिरंगे वाली झांकी रही। यात्रा में बाबा साहेब की संविधान वाली झांकी को भी शामिल किया गया। मां तुझे सलाम झांकी भी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा पत्थरवालान, भगवतपुर, लिसाड़ी रोड, इंद्रा चौक पर भी स्वागत हुआ। एक डोले पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी दिखाई गई। मुख्य रथ पर बाबा साहेब की मूर्ति को विराजमान किया गया। इस दौरान मनीष जाटव, पवन चित्तौड़िया, चरण सिंह लिसाड़ी, मदन आदि रहे। हिंदू राष्ट्र सेवा संघ ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटा। इस दौरान विक्की त्यागी, सुरेश सिंह, रोहित गुप्ता, शंकर दयाल, मगन शर्मा, संदीप राव रहे।
कंकरखेड़ा में सरदार उधम सिंह की झांकी के पीछे कुच्ची पुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शिवालिक जाटव, शिवकुमार, विनय विरालिया, अनिल कुमार गौतम, अरविंद, अजय कुमार, अंशुल सिंघल, नेपाल आदि रहे। बाबा साहेब समाज सुधार समिति ने गुप्ता कॉलोनी स्थित आंबेडकर धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन, जोली वर्मा, संदीप कुमार, मनीष कुमार, श्रीपाल, राजू रहे। राजीव गांधी नगर जेलचुंगी में डॉ. भीमराव आंबेडकर जनकल्याणक समिति द्वारा भंडारा हुआ। इस दौरान राहुल जाटव, मनीष जाटव, सुंदर जाटव, अमित आदि रहे। भावनपुर के अब्दुल्लापुर में बाबा साहेब जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सदर सदर देहात भावनपुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुशल कुमार एडवोकेट, बंटी, चंद्रपाल, रामकुमार, देवेंद्र, सचिन, राजकुमार, अमित, अनिल आदि मौजूद रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस दौरान निक्की, रोहित, रवि, अजय, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शेरगढ़ी से निकाली गई शोभायात्रा
डॉ. आंबेडकर सेवा समिति द्वारा शेरगढ़ी शास्त्रीनगर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। यात्रा की अध्यक्षता वीर सिंह गौतम और लखमीचंद ने की। बाबा साहेब की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शाम के समय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बाबा साहेब पर लिखी कविताओं का पाठ किया गया। विभिन्न झांकियों के माध्यम से सामाजिक जानकारी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष रविंद्र, अग्निशरद, अमित कुमार, अजय कुमार, विशाल आदि रहे।

डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करें
वाल्मीकि मंदिर पैठ बाजार गोविंदपुरी कंकरखेड़ा में विचार गोष्ठी हुई। दीप प्रज्ज्वलन संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। कार्यक्रम में लोगों को डॉ. आंबेडकर के जीवन चरित्र को समझने और उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को स्कूल बैग बांटे। कार्यक्रम में संदीप वैद्य, राजेश खन्ना, पंडित संजय त्रिपाठी, बबीता खन्ना, कृष्ण कुमार वैद्य, सुनील लोहरे आदि रहे।
कालू बाबा मंदिर में केक काटा
कचहरी के पास बाबा साहेब की प्रतिमा पर राज्यसभा सदस्य राष्ट्रीय लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने माल्यार्पण किया। कालू बाबा केवट द्वार मंदिर सूरजकुंड पर शरद कश्यप और पंकज कश्यप ने केक काटा। इस अवसर राजेश, राहुल, रवि कश्यप, आशु, प्रेम कश्यप, प्रेम कश्यप रहे। कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुशील राजवंशी, अशोक मित्तल, प्रवीण कुमार रहे। घंटाघर चौराहे पर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान रिटायर्ड डिप्टी एसपी देवकरण, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, राम जीवनलाल, संजय सागर, सौरभ केन, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
डाॅ. आंबेडकर के संघर्षों से लेनी चाहिए प्रेरणा: रंजन शर्मा
मेरठ। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी बुढ़ाना गेट पर कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के संघर्षों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान योगी जाटव, मनिंदर सूद, हरिकिशन आंबेडकर, रमन कांत शर्मा, कामेश रत्न, मासूम असगर आदि मौजूद रहे। कमिश्नरी कार्यालय में अपर आयुक्त अमित कुमार, गरिमा सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।

बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो. बबीता माजी ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला। संचालन इतिहास विभाग की प्रो. अपर्णा वत्स ने किया। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ. मीनाक्षी भराला एवं विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने डॉ. आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान निधि राजवंशी, दीपमाला पटेल, मनीष प्रताप, अरुण गुप्ता, वंदना सिंह, अंबिका देवी आदि मौजूद रहे। कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की टैगलाइन के तहत उत्सव के रूप में बाबा साहेब की जयंती मनाई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला।

भाजपा ने सभी मंडलों ने मनाई आंबेडकर जयंती, किया माल्यार्पण
मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर में बाबा साहेब की जयंती मनाई। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने पटेल नगर मंडल के अंतर्गत कचहरी स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने गंगानगर मंडल के खिरनी मोहल्ला, जाटव गेट पर स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काजीपुर स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने नौचंदी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कैंट विधायक डॉ. अमित अ्रग्रवाल ने कंकरखेड़ा मंडल के चौक मोहल्ला, सोफीपुर प्राथमिक पाठशाला, अब्दुल्लापुर स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, रालोद की ओर से बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी, विधायक अजय कुमार व विधायक गुलाम मोहम्मद आदि ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, प्रतीक जैन, गौरव जाटौली आदि ने बाबा साहेब को नमन किया। संवाद

बाबा साहेब को नमन किया
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में बाबा साहेब को नमन किया गया। कुलपति डॉ. केके सिंह, कार्तिकेय द्विवेदी, अतुल सिंह, अंबिका, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. डीके सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, कृषि विवि के कर्मचारी यूनियन के कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह प्रजापति रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें