फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पुलिस ने मुहर्रम का जुलूस रोका, विरोध करने पर लाठीचार्ज, लोगों ने लगाया ये आरोप

Wed, 11 Sep 2019 11:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इमाम हुसैन की शहादत पर मुहर्रम के त्योहार पर निकलने वाले जुलूस को पुलिस प्रशासन ने विवादित करबला मैदान पर जाने से रोक दिया। इसका लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस ने परंपरागत जुलूस को रोक कर उनके त्योहार में खलल डालने का प्रयास किया है। जबकि जुलूस शांतिपूर्वक ढंग से निकल रहा था। 

विज्ञापन


बिजनौर जनपद के करबला मैदान पर पिछले काफी समय से स्वामित्व को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवाद के मद्देनजर कासमपुरगढ़ी/सीरवासुचंद को अति संवेदनशील माना जा रहा था। मुहर्रम का त्योहार मंगलवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संपन्न हुआ। पुलिस ने विवादित करबला मैदान तक ताजिए और अखाड़े का जुलूस नहीं जाने दिया। गांव सीरवासुचंद में स्थित कथित करबला मैदान पिछले काफी समय से स्वामित्व को लेकर विवादों में है। 

यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल
विज्ञापन


बुजुर्ग ग्रामीणों के मुताबिक इस भूखंड पर पूर्व वर्षों तक मुहर्रम के ताजिए और अखाड़ों का जुलूस आकर संपन्न होता था। मगर इस बार बढ़ते विवाद के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी चौकन्ना थे। गत दिनों ग्रामीणों की अफजलगढ़ थाने में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें एसडीएम धामपुर धीरेंद्र कुमार, सीओ अफजलगढ़ प्रवीण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अफजलगढ़ आशुतोष कुमार सिंह शामिल रहे। इस मीटिंग में ग्रामीणों को साफ तौर पर अवगत कराया गया था कि मुहर्रम के त्योहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा नहीं चालू करने दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
मंगलवार को मुहर्रम के त्योहार पर कासमपुरगढ़ी/सीरवासुचंद में निकाले जाने वाले ताजिए के जुलूस को लेकर संशय बरकरार था। पुलिस ने जहां एक ओर ताजिए और अखाड़ों के जुलूस रात्रि के 10 बजे तक संपन्न करने के सख्त निर्देश दे रखे थे। ताजियों और अखाड़ों का जुलूस जैसे ही विवादित मैदान की ओर बढ़ा, तो वहां पहले से ही तैनात पुलिस फोर्स ने लोगों को रोक दिया और उन्हें वापस ले जाने के आदेश दिए। लोगों ने पुलिस का विरोध किया तो उन्हें लाठी चार्ज कर खदेड़ा गया। रात में एसडीएम धामपुर धीरेंद्र कुमार, सीओ धामपुर महावीर सिंह राजावत भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विवादित भूखंड पर ताजियों को जाने से रोका गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें