फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार मालिक ने मारुति के शोरूम पर बरसाए अंडे, टमाटर और जूते, जानिए, क्या है पूरा मामला

Wed, 11 Sep 2019 09:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस को मामले की जानकारी देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र में मारुति के राधा गोविंद शोरूम पर कार मालिक और उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मालिक ने शोरूम में अंडे, टमाटर और जूते भी फेंके। इससे शोरूम में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों ने पीछे के दरवाजे से भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली रोड पर मारुति के राधा गोविंद शोरूम में मारुति स्विफ्ट कार मालिक सुशील पुत्र यशपाल निवासी सुपरटेक और उनके एक दर्जन साथियों ने हंगामा करते हुए शोरूम में अंडे, टमाटर और जूते फेंके। कार मालिक ने बताया कि उन्होंने मार्च के महीने में राधा गोविंद शोरूम से स्विफ्ट कार खरीदी थी जिसका इंश्योरेंस भी शोरूम द्वारा किया गया था। कुछ ही दिन बाद गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उन्होंने कार को शोरूम में ठीक होने के लिए दे दिया। 

यह भी पढ़ें: नशे में धुत युवकों ने थाने में मचाया उत्पात, सिपाही से हाथापाई, दरोगा को दी वर्दी उतरवाने की धमकी
विज्ञापन


आरोप है कि ढाई महीने से भी ज्यादा बीत जाने के बाद शोरूम कर्मचारी स्विफ्ट कार को ठीक नहीं करा पाए। इससे आक्रोशित होकर कार मालिक सुशील बुधवार को अपने साथियों के साथ शोरूम में पहुंच गया। इस दौरान उन्होंने कार को बाहर निकालकर आग लगाने की बात कही। लेकिन जब कार शोरूम से बाहर नहीं निकल पाई तो उन्होंने अंडे, टमाटर और जूतों की शोरूम में बरसात कर दी। 
विज्ञापन


वहीं हंगामा बढ़ता देख शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी शोरूम को छोड़कर पीछे से भाग खड़े हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस को कार मालिक ने बताया कि इस शोरूम में आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता है। ढाई महीने से कार ठीक कराने के लिए दिन प्रतिदिन चक्कर काट रहे हैं। लेकिन आज तक कार को ठीक नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि शोरूम कर्मचारियों की मनमानी के चलते यह कदम उठाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कार को ठीक करके नहीं दिया गया तो वह कार को बाहर निकालकर उसमें आग लगा देंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें