फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाटवाड़ा में निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
काली के अखाड़े के साथ निकली, खाटू श्याम की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रीकृष्ण मित्र सेवा समिति भाटवाड़ा के तत्वावधान में ठाकुर द्वारा मंदिर में 105 वां मां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन नौ देवियों और शिव परिवार की पूजा-अर्चना की गई। मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। मां भगवती की प्रतिमा कोलकाता से आए कलाकारों ने तैयार की है।
बुधवार शाम चार बजे भाटवाड़ा चौक से मां भगवती की 105वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न शहरों की झांकियां, बैंड-बाजे और खाटू श्याम की हापुड़ से आई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। काली का अखाड़ा और वृंदावन के कारीगरों द्वारा सजाया गया मंदिर व मां का डोला भी विशेष आकर्षण रहे।
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट से इंदिरा चौक के बीच बड़ी संख्या में व्यापारी और सामाजिक संगठनों के द्वारा खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। मुख्य चौराहों पर झांकी प्रस्तुत की गई। मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि यात्रा पूरी रात चलेगी। सुबह नौचंदी स्थित दुर्गा मंदिर में विधि विधान से पूजन होगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, विधायक अमित अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, मुकेश सिंघल, सुनील भराला, अनिल गोल्डी और नीरज मित्तल रहे। समिति के प्रधान दीपक शर्मा, महामंत्री अभिषेक शर्मा, उपप्रधान पंकज सक्सेना, संदीप शुक्ल, नीतीश, सिंटू, विकास शुक्ला, आशीष और हिमांशु शुक्ला रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें