फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माता मरियम के वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरधना चर्च उत्सव का 5 लाख में होगा वसूली का ठेका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में कृपाओं की माता मरियम के वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पालिका ने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उत्सव 7 और 8 नवंबर को आयोजित होगा।
उत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को पालिका सभागार में सदस्यों की बैठक हुई। इसमें दिवाली पर्व के मद्देनजर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर चर्चा हुई। दुकानों से वसूली की प्रक्रिया तय करने पर भी विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस बार भी टेंट, विद्युत सजावट, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये सभी व्यवस्थाएं पिछले वर्ष की तरह ही होंगी। नगर पालिका ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव में दुकान लगाने वालों, फड़ संचालकों और फेरीवालों से वसूली पालिका कर्मचारी नहीं करेंगे। इसके लिए ठेका छोड़ा जाएगा। ठेके की सरकारी बोली जीएसटी सहित पांच लाख रुपये तय की गई है। वसूली की दरें पिछले वर्ष के समान रखने का निर्णय लिया गया है। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला और पालिका चेयरपर्सन सबीला ने बताया कि पालिका प्रशासन के निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें