फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नवंबर को मेरठ में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी: जनसभा को करेंगी संबोधित, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर पार्टी पदाधिकारियों से भी होगी वार्ता

Fri, 12 Nov 2021 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रियंका गांधी बुलंदशहर में जिला, शहर, ब्लॉक, वार्ड अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगी। इसमें मेरठ, आगरा और अलीगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों की आहट होने के साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के जिलों में जाकर चुनावी संवाद कर रही हैं। इसी क्रम में 30 नवंबर को प्रियंका गांधी मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगी। बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई बैठक में ये जानकारी दी गई।        

विज्ञापन

   
वहीं, 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रियंका गांधी बुलंदशहर में जिला, शहर, ब्लॉक, वार्ड अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगी। इसमें मेरठ, आगरा और अलीगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। यह संवाद कार्यक्रम 14 जिलों का होगा। संवाद में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।  

बैठक में जिला प्रभारी प्रदेश सचिव अजीत सिंह दोला, शहर प्रभारी प्रदेश सचिव नसीम खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष प्रवीण पंवार ने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।    
विज्ञापन


बैठक का संचालन पूर्व पार्षद अनिल शर्मा ने किया।बैठक में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, जिलाध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, अखिल कौशिक,धूम सिंह,आशा राम,नसीम क़ुरैशी, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, महेन्द्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।

14 से 24 नवंबर तक महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा
प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच तक जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का एलान भी किया गया है। इसमें रोजाना दस किलोमीटर की पदयात्रा को सात ग्रामसभाओं से गुजारना होगा। वहीं, पदयात्रा के रूट पर बाजार में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें