फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रिया कश्यप ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
मेरठ-------दौराला में प्रिया कश्यप को मेडल जीतने पर सम्मानित करते हुए कस्बे के लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। नगर पंचायत के मिल बाजार में रहने वाली बेटी प्रिया पुत्री राजन कश्यप ने नेपाल में आयोजित एथलेटिक्स मीट की 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रिया की फुर्ती संतुलन और बेहतरीन स्पीड ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। फाइनल राउंड में प्रिया ने दमदार शुरुआत की और अंत तक अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए प्रतियोगिता जीती। मंच पर मेडल पहनते ही प्रिया की आंखें भर आईं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मेडल वह अपने माता-पिता को समर्पित करती है। उनकी मेहनत और विश्वास के बिना यह संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी भारतवीर उर्फ टाबुल अपनी टीम के साथ प्रिया के घर पहुंचे और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। लोगों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया और प्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों ने सरकार और खेल विभाग से आग्रह किया कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सुविधाएं दी जाएं। जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें