फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कलक्ट्रेट पर गरजे किसान संघंर्ष समिति के पदाधिकारी

Mon, 05 Jan 2026 07:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मुआवजा दिए जमीनों पर कब्जा का प्रयास करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

-एमडीएम कर्मियों पर उत्पीड़न करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ग्राम अब्दुल्लापुर में गंगा एक्सटेंशन द्वितीय में जमीनों का मुआवजा न मिलने पर किसान संघंर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।किसानों ने आरोप लगाया कि बिना मुआवजा दिए उनकी जमीनों पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शनकर्ता राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय सचिव गौरव गुर्जर ने आरोप लगाए कि एमडीए के कर्मचारियों के उत्पीड़न के चलते नौ जून 2025 में किसान मनोहर की मौत हो गई थी। मनोहर को अस्पताल में भर्ती किया गया और पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा किया गया। इसके बावजूद अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इस घटना की तहरीर थाने से लेकर सभी उच्च अधिकारियों को दी गई थी। जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद एमडीए द्वारा नोटिस मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी जमीन के मुआवजा दिए बिना ही हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते है। कमल गिरी ने बताया कि किसानों का आरोप है कि लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए है। 17 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गौरव गुर्जर ने कहा कि हमारे भाई की मृत्यु के छह महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 15 दिसंबर 2025 में फसल और सामान को खुर्द बुर्द करने की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। इस मौके पर अशोक, विजयपाल कश्यप, रविंद्र प्रेमी, मुरलीलाल, कादिर प्रधान, विशायल ठाकुर, आशु सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें