फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट छात्रों का बंटेगा रजिस्ट्रेशन शुल्क

Tue, 07 Mar 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की मांग पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने प्राइवेट छात्रों के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर अहम निर्देश जारी किया है। जिस केंद्र पर छात्र का रजिस्ट्रेशन होगा, अगर परीक्षा दूसरे केंद्र पर होती है तो पंजीकरण शुल्क 50-50 प्रतिशत दोनों में बंटेगा। यह निर्देश नहीं मानने वालों पर विवि कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

सीसीएसयू के परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि परीक्षा केंद्र अलग बनने की स्थिति में पंजीकरण शुल्क को बांटा जाए। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों पर इसका असर पड़ेगा। प्राइवेट छात्रों का पंजीकरण करने के बदले कॉलेज 450 रुपये की रसीद काटते हैं। अधिकांश प्राइवेट केंद्रों की परीक्षा एडेड कॉलेजों में होती है। अब कॉलेजों को 50 प्रतिशत हिस्सा पंजीकरण शुल्क से मिलेगा। यह निर्देश सिर्फ प्राइवेट छात्रों पर लागू होगा। मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों को यह आदेश दिए गए हैं। अहम बात यह है कुछ प्राइवेट कॉलेज प्राइवेट छात्रों से पंजीकरण शुल्क के मामले में मनमानी करते हैं। वह तय राशि से अधिक शुल्क वसूल लेते हैं। छात्रों की संख्या के हिसाब से शुल्क का बंटवारा किया जाएगा। विवि ने यह भी निर्देश जारी किया है कि अगर कॉलेज पंजीकरण शुल्क शेयर नहीं करते तो अगले साल उन्हें पंजीकरण करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।  

कार्यमुक्त करने को कहा
विवि ने मुख्य परीक्षा में उड़ाका दल में शामिल होने के लिए शिक्षकों के कार्यमुक्त करने के लिए कॉलेजों के प्रिंसिपलों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। विवि ने सर्कुलर में कहा है कुछ प्रिंसिपल शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं कर रहे। इससे परेशानी हो रही है। ऐसा नहीं करने पर उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिनियम का हवाला दिया है, जिसमें परीक्षा कार्य को अनिवार्य बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें