फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को दौरा पड़ने पर दुल्हन का शादी से इंकार, हंगामा

Mon, 06 Mar 2017 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक गांव में शनिवार को फेरे लेते वक्त दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिस पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर बाराती दूल्हे को लेकर चिकित्सक के पास चले गए। वहीं, रविवार को दोबारा दुल्हन को लेने पहुंचे दूल्हे समेत कई परिजनों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसके बाद पंचायत ने जुर्माने का फरमान जारी किया। देर शाम तक दूल्हा पक्ष के लोग रकम लेकर नहीं पहुंचे थे। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी थी। दूल्हा शनिवार को बारात लेकर पहुंचा। अपराह्न करीब दो बजे दूल्हा फेरों पर बैठा। यहां दूल्हे को अचानक दौरा पड़ा गया। उसके हाथ-पैर ऐंठने लगे और बेहोश होकर पीछे की तरफ गिर गया। दूल्हे को बाराती आनन-फानन में अस्पताल ले गए। इसके बाद सभी बारात वहां से भाग गए। ग्रामीणों के अनुसार रविवार को इलाज के बाद दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन के यहां पहुंचे। वे दुल्हन को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे। इस पर दुल्हन ने जाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने दूल्हे समेत सभी बारातियों को बंधक बना लिया। इस मामले में पंचायत बैठी। जिसमें दुल्हन पक्ष ने पहले तीन लाख रुपये की मांग की। पंचों ने बाद में दूल्हे पक्ष पर डेढ़ लाख रुपये का जुुर्माना तय किया। इस पर दूल्हे के पिता ने मौके पर रकम नहीं होना बताया। ग्रामीणों ने दूल्हे के पिता से पैसे के बदले रिहाई की बात कही। दूल्हे का पिता रकम लेने घर चला गया। समाचार लिखे जाने तक बाकी सभी लोग बंधक थे। इस बाबत इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें