शिक्षक स्कूल पहुंचे और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रकट किया। छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करके श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि सहोदय का आह्वान है कि यदि बच्चों को सही मार्ग पर चलने से रोका टोका नहीं गया तो समाज बहुत गलत मार्ग पर चला जाएगा। इसमें अभिभावकों के सहयोग की अपेक्षा है।
सोफिया, सेंट मैरीज, शिशु मंदिर खुले रहेंगे
निजी स्कूलों की प्रदेशव्यापी विरोध के बीच सोफिया गर्ल्स स्कूल और सेंट मैरीज एकेडमी खुले हैं। दोनों स्कूलों में रोजाना की तरह पठन-पाठन कराया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालयों में भी छुट्टी की कोई सूचना नहीं दी गई है। सरस्वती शिशु मंदिर भी खुले हैं।
अभिभावक संघ उतरा स्कूलों के विरोध में
मामले में पब्लिक स्कूल अभिभावक संघ निजी स्कूलों के विरोध में उतर आया है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष कपिल राज शर्मा एडवोकेट ने कहा कि छात्रा की मृत्यु पर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना है। पब्लिक स्कूल अभिभावक संघ दुख की इस घड़ी में मृतक छात्रा के परिवार के साथ है। छात्र की मौत के जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए निजी स्कूलों को बंद किया जाना अनुचित है। इससे लाखों छात्रों की शिक्षा का नुकसान होगा। ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।