फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज नहीं मिलेगी प्राइवेट बसें, भारत बंद को दिया समर्थन, इन रूटों पर यात्रियों को आएगी दिक्कत

Mon, 10 Sep 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भारत बंद - फोटो : SELF
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद को प्राइवेट बस यूनियन का भी समर्थन मिल गया है। यूनियन ने सोमवार को बसों का संचालन बंद रखने का एलान किया है। इसके चलते यात्रियों को मवाना बस अड्डे से मीरापुर व किला परीक्षितगढ़ रूट पर चलने वाली बसें नहीं मिल सकेगी। 
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल व डीजल के दामों में लगी आग और राफेल विमान घोटाले आदि को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद की कॉल की है। कांग्रेस के भारत बंद को प्राइवेट बस आपरेटरों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। मेरठ-मवाना-मीरापुर बस यूनियन के अध्यक्ष हाजी इलियास ने बताया कि डीजल के बढ़ते दामों ने बस आपरेटरों की कमर तोड़कर रख दी है।

उनके सामने किराया बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। बस आपरेटर पहले से ही डग्गामार वाहनों के संचालन से परेशान हैं। केंद्र सकार महंगाई पर काबू करने में विफल हो चुकी है। सोमवार को सभी बस आपरेटर भारत बंद में शामिल होंगे। इसके चलते मवाना बस अड्डे से संचालित होने वाली बसे नहीं चलेगी। किला परीक्षितगढ़ रूट पर चलने वाली बसों का चक्का भी बंद रहेगा। इसके अलावा महानगर सिटी बस सेवा भी बंद में शामिल रहेगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें