दौराला। दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही एक निजी बस के चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गलत दिशा में आकर बस सिवाया टोल प्लाजा की बाईं लेन में घुस गई और सड़क किनारे पहुंचकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से जा टकराई। राहत की बात यह रही कि बाइक सवार, टोलकर्मी और सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गए।
टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि बस चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर बस गलत दिशा में बाईं लेन में पहुंच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहे। अनियंत्रित बस आगे बढ़ते हुए महाराणा प्रताप एकेडमी के समीप सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर रुक गई। यदि बस कुछ और आगे बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में महाराणा प्रताप एकेडमी का मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त खंभे और गेट की जांच की गई।
विज्ञापन
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी को हादसे में चोट नहीं आई है।