फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट के मंडलाध्यक्ष चुनाव में प्रीतीश कुमार सिंह विजयी

विज्ञापन
सरधना। ठॉ. प्रीतीश कुमार।
विज्ञापन
- वर्ष 2028-29 के लिए चुने गए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, 26 मतों से दर्ज की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के वर्ष 2028-29 के मंडलाध्यक्ष (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) पद के लिए मुरादाबाद में रविवार को हुए चुनाव में ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेक गर्ग को 26 मतों के अंतर से पराजित किया।
चुनाव में कुल 134 मत पड़े, जिनमें से प्रीतीश कुमार सिंह को 75 और विवेक गर्ग को 49 मत प्राप्त हुए। 10 मत निरस्त घोषित किए गए। समर्थकों का दावा है कि मतों के अंतर के लिहाज से यह रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इसके अंतर्गत मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर सहित उत्तराखंड के कोटद्वार और श्रीनगर समेत कई जिले आते हैं। परिणाम घोषित होते ही विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने प्रीतीश कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह धामा (एडवोकेट), दिनेश कुमार शर्मा, योगेश मोहन गुप्ता, राजीव सिंघल, दीपक गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजीव रस्तोगी, मनीष शारदा, हरी गुप्ता, संगीता कुमार, मृदुल गोयल ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें