फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल कॉलेज लाया गया मुरादाबाद जेल का बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, पूरे शहर में अलर्ट

Thu, 14 Jan 2021 09:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेडिकल कॉलेज में पुरानी बिल्डिंग से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ बंदी
  • 12 जनवरी की शाम 4 बजे ऑपरेशन के लिए मुरादाबाद जेल से कराया गया था मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन
फरार कैदी- File photo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल कॉलेज से गुरुवार शाम एक बंदी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अमरोहा निवासी गैंगस्टर के मुलजिम अरशद को मुरादाबाद जेल से 12 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने बंदी का ऑपरेशन किया। गुरुवार शाम जब बंदी को डिस्चार्ज किया जाना था तो उसे कुछ देर पहले ही बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने चारों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अरशद (30) पुत्र मोहम्मद छोटे कुरैशी निवासी मोहल्ला घेर पछैया थाना कोतवाली जिला अमरोहा को अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर गैंगस्टर के मामले में 24 अक्टूबर 2020 को मुरादाबाद की अस्थाई जेल भेजा था। इस बंदी को 28 दिसंबर 2020 को जिला जेल मुरादाबाद भेजा गया।

यह भी पढ़ें : मेरठ में फार्महाउस पर चोरी करने पहुंचा चोर, हुआ कुछ ऐसा कि वहीं लग गई नौकरी, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


12 जनवरी की शाम 4 बजे मुरादाबाद जेल से बंदी को मेडिकल कॉलेज के आईएसयू सर्जरी के लिए पुरानी बिल्डिंग में भर्ती कराया गया था। जहां बंदी का ऑपरेशन के बाद स्टंट निकाला गया। यह बंदी डॉक्टर धीरज की देखरेख में भर्ती किया गया था। बंदी की सुरक्षा में अमरोहा पुलिस के एक दरोगा और तीन सिपाही निगरानी में लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें:  कोरोना मरीज ने मेडिकल अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन


बंदी को गुरुवार शाम मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किया जाना था। लेकिन उससे पहले ही यह बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की सूचना पर एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शहर में बंदी की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन बंदी का कोई सुराग नहीं लगा।

एसपी सिटी का कहना है कि अमरोहा पुलिस के पुलिस कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में मेडिकल थाने में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉ धीरज राज का कहना है कि बंदी को दोपहर 2 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था। बंदी मेडिकल कॉलेज से फरार नहीं हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें