उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के छह और मरीजों में नया स्ट्रेन पाया गया है। दिल्ली की केंद्रीय लैब में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। सभी मोदीपुरम क्षेत्र के बलवंत एंकलेव के रहने वाले हैं। इससे पहले मेरठ में नौ मरीजों में नया स्ट्रेन मिला था, इस तरह से अब तक नए स्ट्रेन के मरीजों की संख्या 15 हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: सीसीएसयू: हिंदी भाषी क्षेत्र में नहीं हिंदी की अहमियत, उर्दू और संस्कृत में भी प्रवेश लेने वाले सबसे कम
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि सभी मरीज टीपीनगर क्षेत्र की संत विहार कॉलोनी निवासी ब्रिटेन से आए परिवार के संपर्क वाले हैं। सबसे पहले इसी परिवार की ढाई वर्षीय बच्ची में नया स्ट्रेन पाया गया था। बलवंत एंकलेव के 10 लोगों का सैंपल भेजा गया था। छह लोगों में नया स्ट्रेन पाया गया है, जिन्हें सुभारती और आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना मरीज ने उठाया ये खौफनाक कदम, अफसरों में मचा हड़कंप, देखिए घटना की तस्वीरें
सीएमओ ने बताया कि कोरोना के नए वायरस को देखते हुए बलवंत एंकलेव इलाके के 500 मीटर दायरे में स्वास्थ्य विभाग सभी की कोरोना की जांच करा रहा है। यहां के संपर्क वालों को सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस किया जा रहा है। कुछ और लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें दिल्ली की केंद्रीय लैब में भेजा जा रहा है।
मेरठ में अभी तक 15 लोगों में कोरोना के नए वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले संत विहार कॉलोनी निवासी ढाई साल की बच्ची में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। इस बच्ची के माता-पिता 14 दिसंबर की रात को दिल्ली से लौटे थे। जहां सभी का टेस्ट कराया गया था। पांचों लोग एक ही परिवार के थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/