वहीं स्कूल की अन्य छात्राओं ने बताया कि छात्रा पिछले कई दिनों से स्कूल में भी नहीं आ रही थी। वहीं पुलिस ने मामले को मथुरा के वृंदावन थाने में दर्ज करने की बात कही। इसके बाद परिजन थाने में भड़क गए।
वहीं थाना प्रभारी ने उच्चधिकारियों को मामले से अवगत कराया। आला अफसरों ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्कूल की छात्राओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से पूर्व में जाने वाली दो छात्राएं स्कूल में नहीं आ रही है।
यह भी पढ़ें: UP: खतौली का दंगल जीती RLD, पर जयंत ने ट्वीट कर लिखा- मैं आहत हूं, ये है बड़ी वजह
मामला अभी संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर के इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।