फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 10वीं की छात्रा को पेपर देने से रोका, पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल, मां ने स्कूल पहुंच किया हंगामा

Sat, 10 Dec 2022 02:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ समाचार: स्कूल में एक छात्रा को पेपर देने से मना कर दिया गया। इसके बाद छात्रा की माता ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सदर स्थित ऋषभ स्कूल में 10वीं की छात्रा को पेपर देने से मना करते हुए स्कूल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को बुलाया लिया। वहीं मौके पर पहुंचीं छात्रा की माता ने स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।

विज्ञापन




तोपखाना निवासी छात्रा ऋषभ स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ती हैं। छात्रा ने बताया कि आज उसका पेपर था। शनिवार सुबह जब वह स्कूल पहुंची तो उसे पेपर में नहीं बैठने दिया। इसके बाद उसने स्कूल के फोन से परिजनों को मामले की जानाकारी दी। वहीं सूचना मिलने पर छात्रा की माता स्कूल में पहुंच गईं। 

यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Result: BJP ने गंवाई खतौली सीट, पढ़िए हार की वजह,इन बयानों से बिगड़ा गणित,जयंत का बढ़ा कद
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा की माता ने स्कूल में हंगामा कर दिया। वहीं हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

विज्ञापन

ऋषभ एकेडमी के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार का कहना है कि 10वीं की छात्रा को इसीलिए बैठने नहीं दिया गया, क्योंकि उसकी पिछले तीन साल की फीस जमा नहीं है। फीस की रकम एक लाख से ऊपर तक पहुंच चुकी है। छात्रा की माता शैली शर्मा आए दिन विद्यालय में आकर शिक्षकों को धमकाती हैं। विद्यालय की ओर से उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: UP: खतौली का दंगल जीती RLD, पर जयंत ने ट्वीट कर लिखा- मैं आहत हूं, ये है बड़ी वजह
.
छात्रा का नाम स्वर्णिम शर्मा है। माता शैली शर्मा ने बताया कि बेटी का प्री-बोर्ड का पहला एग्जाम सोशल स्टडीज था। आरोप है कि बेटी को परीक्षा देने नहीं दी गई। स्कूल से बाहर निकल दिया गया। बेटी ने किसी अंजान से फोन लेकर डीएम को कॉल किया तो स्कूल प्रशासन ने उसे भीतर बुलाया पर छात्रा नहीं गई और स्कूल के सामने अन्नपूर्णा मंदिर में जाकर छिप गई। फिलहाल माता शैली शर्मा सदर थाने में शिकायत दर्ज करने बेटी को लेके पहुंची हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें