फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने पत्र लिखकर डीआईओएस को कराया समस्याओं से अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। 19 मई से मूल्यांकन को लेकर शिक्षकों ने डीआईओएस को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि 19 मई से मूल्यांकन का समय निश्चित किया गया है और प्रधानाचार्यों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी में लगा रखा है। शिक्षकों ने मूल्यांकन से उन्हें मजिस्ट्रेट की ड्यूटी से अवमुक्त कराने की मांग की है। शिक्षक नेता एनएन शर्मा ने डीआईओएस से मूल्यांकन तिथि में बदलाव की मांग की है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार ने बताया कि जनपद के विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्रों में डीएम ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। 19 मई से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दोबारा से प्रस्तावित है। प्रधानाचार्यों को उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन हेतु पूर्व में ही उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किया गया है। उप प्रधान परीक्षक के बिना मूल्यांकन कार्य कराया जाना संभव नहीं है। उप नियंत्रक के सहयोग हेतु एक-एक अनुभवी और समकक्ष प्रधानाचार्य को जनपद के पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर नियुक्त किया जाए। वर्तमान में प्रधानाचार्यों द्वारा विद्यालय में संचालित ऑनलाइन कक्षाओं की देखरेख का कार्य भी किया जा रहा है। ऐसे में मूल्यांकन कैसे संभव है। जिला अध्यक्ष सुदीप कुमार, जिला मंत्री संजय शर्मा ने डीआईओएस और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें