फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रमुख सचिव ने गांव बिजौली में कूड़ा निस्तारण प्लांट की भूमि का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की जांच के साथ ग्राम चौपाल पर बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पंचायत की खुली बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए चिह्नित की गई भूमि व तालाब का भी निरीक्षण किया। इसके बाद ग्राम चौपाल पर बैठक में विकास कार्य योजना के अंतर्गत रखे गए सामुदायिक कार्यों पर सहमति प्राप्त की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास से संबंधित अन्य सामुदायिक विकास कार्यों की मांग के लिए सुझाव दिए। प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझाव एवं मांगों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य योजना में सम्मिलित किए जाने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी ने सड़क के चौड़ीकरण व सफाई कर्मचारी की मांग की। वहीं, विशेश्वर त्यागी ने गांव में सड़क और साफ सफाई की मांग की। प्रमुख सचिव ने लोगों से सहयोग करने व गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की भी अपील की।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादन के लिए सप्लाई सेंटर का निर्माण, हाईवे से गांव की सर्विस रोड का निर्माण, हाइटेक कंप्यूटर लैब की स्थापना, गांव में विकास कार्य, जाति प्रमाणपत्र में आ रही समस्या के निस्तारण सहित कई मांगे रखी। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों ने इस योजना के लिए भूमि न अधिग्रहण करने की अपील करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें