इस कॉलेज में एक कक्ष में लैपटॉप पर छात्राओं के परीक्षा पे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। यहां पर कक्षा 10 व 12 की छात्राएं पीएम के परीक्षा संबंधी टिप्स को ध्यान से सुन रही थीं। छात्राओं ने बताया कि परीक्षा के दौरान इस तरह से पीएम मोदी ने कार्यक्रम किया, इससे उन्हें पढ़ाई और परीक्षा दोनों में लाभ मिलेगा। कॉलेज की शिक्षिका रुमा गर्ग व मुन्नी सिंह ने बताया कि सुबह ही पीएम के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर दी गई थी।
दोपहर 12.10 बजे, वीवी इंटर कॉलेज शामली
कॉलेज में शिक्षकों का सम्मेलन होने के कारण छात्रों की छुट्टी थी। उस समय कहीं पर लाइव प्रसारण नहीं चल रहा था। प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि टीवी पर लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई थी। कॉलेज में स्काउट के बच्चों ने थोड़े समय पीएम की बातों को सुना।
दोपहर 12.20 बजे, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली
कॉलेज में कोई लाइव प्रसारण नहीं दिखाया जा रहा था। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. दीपाली गर्ग ने बताया कि सुबह 11 से 12 बजे तक छात्राओं को पीएम मोदी का कार्यक्रम दिखाया गया है। इसके बाद शिक्षकों के कार्यक्रम में अधिकतर शिक्षिकाएं चली गईं, जिस कारण छात्राओं को भी घर भेज दिया था।
दोपहर 12.30 बजे, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल
स्कूल के ऑडिटोरियम में प्रोजेक्टर पर पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। कक्षा 8, 9, 11 के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम को देख रही थीं। इस स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा खुशी गोयल दिल्ली में चल रहे इस कार्यक्रम में तीन बार दिखाई देने पर छात्र-छात्राओं में अलग ही उत्साह और खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के बीच में करीब 10 मिनट तक नेटवर्किंग की समस्या के कारण प्रसारण बाधित रहा था। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि 11 बजे से एक बजे तक दो घंटे तक परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया है।
दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए कक्षा छह से ऊपर के बच्चों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को दिए गए थे। अगर किसी स्कूल-कॉलेज में लाइव प्रसारण की व्यवस्था नहीं की गई है, तो उसकी जानकारी की जाएगी।
- सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/