फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
एलएलआरएम नर्सिंग कॉलेज में सेमिनार व रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र और चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से शनिवार को आनंदी मां एक जीवन बचाओ अभियान (कैंसर मुक्त भारत यात्रा 2026-27) के तहत एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में सेमिनार और रैली का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की प्रभावी रोकथाम संभव है।
महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का समन्वय चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. वैशाली पाटिल और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या प्रो. एस. बालामणी बोस ने किया। सेमिनार में डॉ. सोनम गुप्ता ने बताया कि सही समय पर वैक्सीनेशन कराने से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वैशाली पाटिल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य फार्मेसी और नर्सिंग के विद्यार्थियों को एचपीवी संक्रमण, टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक बनाना है। भविष्य में यही विद्यार्थी स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर समाज में जनजागरूकता फैलाएंगे और लोगों को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें