फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसने से रोका, दंपती पर बरसाए लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। थाना क्षेत्र के मंडौरा गांव में पारिवारिक विवाद में एक दंपती को उनके ही घर में घुसने से रोकते हुए परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दौराला थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गांव मंडौरा निवासी दिनेश ने बताया कि वह और उसकी पत्नी रीता मजदूरी करते हैं। रविवार सुबह रीता मजदूरी पर चली गई जबकि दिनेश पास के गांव सकौती में काम करने गया था। देर शाम जब दिनेश घर लौटा तो आरोप है कि उसके परिजन सुखबीर, अनिल और लक्ष्मी ने उसे घर में घुसने से रोक दिया। दिनेश का आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी रीता के साथ भी मारपीट की गई जिससे दोनों घायल हो गए। दौराला पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें