मेरठ। दिल्ली रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। यह पाठ आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के सम्मुख संपन्न हुआ। राकेश कुमार और शुभम जैन ने सहयोग किया। वीर नगर जैन ने बताया कि समाज में प्रतिमाह धार्मिक पाठ कराया जाता है। इस अवसर पर योगेश जैन, अमित जैन, संदीप जैन, मोहन जैन, रीता जैन, पारुल जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। ब्यूरो