फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान से मां को निकालने का दबाव, आरोपियों पर धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी अनूप कुमार ने अपने बड़े भाई के बेटे की पत्नी, उसके मायके पक्ष के लोगों और अन्य पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
अनूप कुमार ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। आरोप है कि करीब दो साल पहले उसके बड़े भाई के बेटे की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों का उसके और उसकी बुजुर्ग मां के प्रति व्यवहार ठीक नहीं रहा। आरोप है कि उस पर मां को लेकर मकान से निकलने का दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप का आरोप है कि 19 सितंबर की रात करीब आठ बजे आरोपी घर में घुस आए। उन्होंने घर की महिलाओं और मां के साथ गाली-गलौज और हाथापाई का प्रयास किया। इसी दौरान युवती के मामा ने उनके साथ हाथापाई की। एसएसपी ने सिविल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें