फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हेड कांस्टेबल के बेटे के खिलाफ डीआईजी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर दंड बैठक लगवाने का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की अजंता कॉलोनी निवासी छात्र आशीष मलिक ने मंगलवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी के दफ्तर पहुंचकर हेड कांस्टेबल के बेटे निखिल ठाकुर की शिकायत की है। आरोप है कि आरोपी ने 31 अगस्त को अपने साथियों के साथ मिलकर चाणक्यपुरी में पिस्टल के बल पर दंड बैठक लगवाई और पिटाई की। इस मामले में चौकी से लेकर थाने तक कई चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। सीएम पोर्टल पर शिकायत करने पर गलत तरीके से निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन

छात्र ने बताया कि घटना के दौरान वह अपनी बहन के साथ सुबह घूमने जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोककर वारदात की। आरोपियों ने इससे दो दिन पहले कुटी चौराहे पर भी फायरिंग की थी। इस मामले में शास्त्रीनगर डी-ब्लॉक चौकी प्रभारी विनीत कुमार शर्मा ने नौचंदी थाने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज नहीं जुटाए। बल्कि पीड़ित से फुटेज लाने के लिए कह दिया। इस मामले में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मेडिकल थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। साक्ष्य नहीं मिलने के कारण अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें