फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना से स्टेडियम की सूरत बदलने की तैयारी

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना में कैलाश प्रकाश स्टेडियम को शामिल करने के लिये स्टेडियम का निरीक्षण करते नग?
विज्ञापन
मेरठ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी योजना कागजों से बाहर आने लगी है। शुक्रवार को नगरायुक्त अरविंद कुमार चौरसिया ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम में एक साथ 50 हजार दर्शक बैठने की क्षमता देखने के साथ उन्होंने मैदान का भ्रमण किया। अधर में लटके हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की बैठक में स्मार्ट सिटी योजना में कैलाश प्रकाश स्टेडियम को शामिल करने का मुद्दा उठा था। इसके बाद इस पर अमल करने की तैयारी शुरू हो गई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया मेरठ में कैलाश प्रकाश स्टेडियम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए उचित है। ऐसे में स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर स्टेडियम की सूरत बदली जा सकती है। पूरे मैदान को कवर कर इनडोर स्टेडियम बनाना, फ्लड लाइट, चार मीटर सिंथेटिक ट्रैक बनाकर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तरीय सुविधा दी जा सकेंगी। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने मेरठ से लगातार निकल रही युवा प्रतिभा को देखते हुए ऐसा कदम उठाने का कहा है। इससे पहले कमिश्नर ने स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज के निर्माण को हरी झंडी दी थी। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोजेक्ट में शामिल हो गया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव, कोच गौरव गहलौत, कोच ललित पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें