फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांडेश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ शिविर की तैयारी तेज

विज्ञापन
पांडेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर जल भराव के स्थान पर मिट्टी डालते हैं नगर पंचायत के कर्मचारी स्र
विज्ञापन
जलभराव वाले स्थानों पर डलवाई मिट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। सावन माह में पांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत ने कांवड़ शिविर की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर सेवा ट्रस्ट धर्मशाला के निकट नगर पंचायत का शिविर स्थापित किया जाएगा, जहां कांवड़ियों के ठहरने, पेयजल, प्राथमिक उपचार, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रस्तावित शिविर स्थल पर जलभराव की स्थिति बन गई थी। इससे तैयारियों में बाधा आने की आशंका थी। बुधवार को नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी डलवाकर भूमि को समतल कराया। पानी की निकासी के लिए आवश्यक इंतजाम भी किए गए, ताकि शिविर समय पर स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की अध्यक्ष सुधा खटीक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल, विश्राम, प्राथमिक उपचार और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जा रही है। कांवड़ मेले के दौरान नगर पंचायत का शिविर लगातार संचालित रहेगा।

पांडेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर जल भराव के स्थान पर मिट्टी डालते हैं नगर पंचायत के कर्मचारी स्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें