फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माता मरियम के महोत्सव की तैयारी शुरू, अफसरों को दीं जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में नवंबर माह के दूसरे सप्ताह कृपाओं की माता मरियम के महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेले की व्यवस्थाओं के लिए पुलिस- प्रशासन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


चर्च के प्रबंधक फादर वेलेरियन पिंटो ने कहा कि मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक चर्च में हर वर्ष नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में यह महोत्सव मनाया जाता है। इस बार भी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। फादर ने कहा कि इस बार पहले से ज्यादा श्रद्धालु आने की उम्मीद है। इसलिए भीड़ नियंत्रित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम करने होंगे। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित और सीओ संजय कुमार जायसवाल के सामने चर्च के आसपास साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।
इस दौरान बताया गया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु माता मरियम के दरबार में मन्नत मांगते हैं। व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि महोत्सव से पहले ही तमाम तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में ईओ मोनिका उमराव, सूर्यदेव त्यागी, ठाकुर प्रीतीश, ऐनूदीन शाह, पंकज जैन, समर कुरैशी, सिस्टर मीना नायडू, शाहवेज अंसारी, फादर जॉन मिल्टन, मलखान सैनी, डॉ. संदीप गौतम, एसडीओ पीएस राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें