फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी तेज, अफसरों ने जांचीं व्यवस्थाएं

Fri, 28 Feb 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनाैर

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ जल्द ही बिजनाैर का दाैरा कर सकते हैं। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में दो मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिजनौर दौरे की संभावना को देखते हुए तैयारियां तेज हो गईं हैं। वेव ग्रुप की एग्रीस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड बेल्जियम की कंपनी के साथ मिलकर अपने कारोबार को विस्तार दे रही है। इस कार्यक्रम में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड भी अपने देश के राजनयिकों और व्यवसायियों के साथ आ रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेव ग्रुप के मालिक मनप्रीत सिंह चड्ढा कृषि आधारित इकाइयां स्थापित कर रहे हैं। वेव ग्रुप की एक उपक्रम एग्रीस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड दो मार्च को बेल्जियम की कंपनी के साथ अपने कारोबार को लेकर नए निवेश की घोषणा कर सकती है।
 
इसमें वेव ग्रुप के मालिक के अलावा बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में मौजूद रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के आसार, ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर BSF जवान की माैत

मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए जिले के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। हीमपुर दीपा क्षेत्र में स्थित एग्रीस्टो मासा कंपनी परिसर में तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को एएसपी ग्रामीण रामअर्ज ने हेलीपैड का निरीक्षण किया। इनमें एक हेलीपैड छोटा होने पर उसमें सुधार के निर्देश दिए हैं।

डीएम जसजीत कौर ने बताया मुख्यमंत्री का अभी अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। उनके आने की संभावना है और दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें