फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी तेज, परीक्षा केंद्र वाले विद्यालयों में रहेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी), उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रवक्ता (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षाओं के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार यूपी-टीईटी के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर दो, तीन एवं चार जुलाई को कोई भी प्रतियोगी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। निर्देशों के अनुसार जिन विद्यालयों को प्रवक्ता, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है, वहां दो, तीन एवं चार जुलाई को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इन तिथियों में विद्यालय स्तर की परीक्षाएं, प्रतियोगितात्मक परीक्षाएं एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी स्थगित रहेंगी। सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों को हर हाल में इन निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें