फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 से 12 अगस्त तक रातभर खुलेगा औघड़नाथ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रयोदशी का जलाभिषेक 10 और चतुर्दशी का 11 अगस्त को सुबह 4 बजे के बाद शुरू होगा
विज्ञापन

सीसीटीवी से होगी निगरानी, कंट्रोल रूम बनाया
मंदिर कमेटी के 100 स्वयं सेवक भी संभालेंगे व्यवस्था
मंदिर कमेटी ओर प्रशासन के इंतजाम पूरे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर कमेटी और प्रशासन ने अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाएं बना ली हैं। मंदिर के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग की गई है। मंदिर और परिसर सीसीटीवी की निगरानी में होगा। सादे कपड़ों और कांवड़ियों के वेश में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह चार बजे आरती के बाद त्रयोदशी का जल चढ़ना शुरू होगा। 11 अगस्त को सुबह चार बजे आरती होगी और चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। 10 से 12 अगस्त तक जलाभिषेक के लिए मंदिर रात में भी खुला रहेगा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ करीब 100 स्वयं सेवक विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालेंगे। मंदिर के चारों तरफ लाइटिंग की गई है। शनिवार को इन्हें चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैंसी चौराहे पर बनाई पार्किंग
मंदिर से करीब 100 मीटर दूर नैंसी चौराहे के पास प्रशासनिक पार्किंग बनाई गई है। जलाभिषेक के दौरान नैंसी चौराहे और शनिदेव मंदिर से थोड़ा आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। इस बार मंदिर परिसर के आसपास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की आवाजाही भी नहीं होगी। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि वाहन मंदिर से करीब 100 मीटर दूर निर्धारित स्थान पर ही रहेंगे।
श्रावण शिवरात्रि जलाभिषेक का समय।
10 अगस्त, सोमवार : प्रातः 8:01 बजे से शाम 7:56 बजे तक त्रयोदशी/प्रदोष का जल।
11 अगस्त, मंगलवार : प्रातः 4:15 बजे से चतुर्दशी का कांवड़ जलाभिषेक शुरू होगा और दिन-रात चलेगा।
विशेष संयोग : सोमवार को सोम प्रदोष और आर्द्रा नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें