फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गलत इलाज का आरोप, पीड़ित ने सीएमओ से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी महासिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र सौंपकर एक निजी डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महासिंह ने शिकायत में बताया कि वह बवासीर की बीमारी से पीड़ित था। किसी के कहने पर उसने मुबारिकपुर रोड स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में दिखाया, जहां चिकित्सक ने दूरबीन विधि द्वारा गारंटी के साथ सफल ऑपरेशन का आश्वासन दिया। इसके बाद ऑपरेशन, टेस्ट और दवाओं आदि के नाम पर उससे लगभग 67 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद भी उसे कोई आराम नहीं मिला और उसके जख्म ठीक नहीं हो रहे हैं। शिकायत करने पर आरोपी डॉक्टर टाल-मटोल कर रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी। सीएमओ को शिकायत पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि प्राइवेट अस्पताल संचालक को सभी कागजात के साथ सोमवार को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें