फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
सीएम की गंगा यात्रा के मद्देनजर जंबूद्वीप पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
बहसूमा। बिजनौर से आंरभ होने वाली गंगा यात्रा के साथ 27 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ जनपद के रामराज में आगमन करेंगे। जहां गांव रामराज एवं बहसूमा कस्बे में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसे लेकर मेरठ जनपद के तमाम आलाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

गंगा को स्वच्छ, निर्मल, अविरल बनाने और गंदा पानी नहीं डालने के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से प्रदेश सरकार द्वारा गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका 27 जनवरी को जनपद बिजनौर से शुरू होकर मेरठ जनपद के रामराज में आगमन होगा। इसके लिए शासन-प्रशासन तैयारी में जुट गया है। इसके तहत बुधवार को एसीडीएम मवाना ऋषिराज शर्मा ने पहले रामराज के निदयापुरी में हुए जलभराव का निरीक्षण किया। यहां ग्राम प्रधान पति जितेंद्र ने बताया कि उक्त मार्ग एनएचएआई के अधीन है। ग्राम पंचायत उक्त मार्ग पर कोई निर्माण कार्य नहीं कर सकती है। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर परिसर का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बहसूमा बाईपास तिराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं उसके आसपास की सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसी स्थल को स्वागत उत्सव करने की तैयारी में जुटा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें