फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के प्रेमी युगल ने देहरादून के होटल में जान दी

Thu, 25 Aug 2016 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
आत्महत्या करने वाला युवक मनोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ से फरार प्रेमी-युगल ने बुधवार को देहरादून के एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। साड़ी के दो फंदे बनाकर युगल एक ही पंखे पर झूल गया। मौके से मिले सुसाइड नोट के अनुसार आत्महत्या की वजह फरार होने पर बदनामी होना बताया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत सर्वोदय कॉलोनी निवासी मनोज शर्मा (35) पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा अपने मकान में क्लासिस कोचिंग सेंटर चलाता था। मनोज का संजयनगर, सिविल लाइन निवासी शिवानी उर्फ ईशु गर्ग (24) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनोज शादीशुदा था जबकि अविवाहित शिवानी बीएमसी स्कूल में शिक्षिका थी। 17 अगस्त को दोनों घर से फरार हो गए थे। शिवानी के परिजनों ने 18 अगस्त को सिविल लाइन थाने में मनोज को नामजद किया था।
बुधवार को देहरादून के आईएसबीटी चौकी अंतर्गत सुंदर होटल के कमरा नंबर 303 में दोनों फांसी पर लटके मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों सुबह सात बजे होटल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि शाम को उन्हें मसूरी जाना है। तलाशी में सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें मनोज ने अपने परिजनों के फोन नंबर लिखने के साथ ईशु के साथ अपनी मर्जी से खुदकुशी की बात लिखी है। दोनों ने लिखा है कि मकान से फरार होने से उनकी काफी बदनामी हुई है। एसएसपी देहरादून सदानंद दाते ने बताया कि प्रेमी युगल के कपड़ों की तलाशी में मनाली के टिकट मिले। दोनों सुबह ही मनाली से लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें