फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब खाओ दाल हो गयी अब सस्ती

Thu, 25 Aug 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसमान छू रहे दालों के भावों में 10 रुपये तक की गिरावट आई है। प्रशासनिक सख्ती के चलते बीते पांच दिनों में ही यह कमी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि एक माह में भाव 20 रुपये तक नीचे आ सकते हैं। हालांकि बाजार में थोक और फुटकर विक्रेताओं के दामों में अभी भी ज्यादा अंतर चला आ रहा है।
विज्ञापन

दालों के थोक व्यापारी एवं नवीन गल्ला मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि 15 से 20 दिन के भीतर दालों के रेट में 20 रुपये तक की गिरावट आ सकती है। वहीं, शहर दाल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल का कहना है कि दालों के दाम प्रतिदिन गिर रहे हैं। चार से पांच रुपये के मुनाफे पर दालों का कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन

दालों के थोक भाव
दाल          अब         चार दिन पहले
अरहर        90-100     100-110
मसूर काली  65-70        70-75
मसूर दाल    70               80
दाल मूंग     65               70
दाल चना   90               100  
उड़द काली 110             120
उड़द धुली  115              120
(भाव रुपये प्रति किलो में नवीन मंडी से लिए गए हैं)

दालों के फुटकर भाव
दाल          अब         चार दिन पहले
अरहर        100       110
मसूर काली  70         80
मसूर दाल    74         80
दाल मूंग     75          80
दाल चना   94           96  
उड़द काला 120        125  
उड़द धुला  125        130
(भाव प्रति किलो शहर दाल मंडी से लिए गए हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें