वहीं पुलिस आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो प्रेमिका ने लगाए गए आरोपाें को गलत बताते हुए छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ने से इनकार कर दिया। युवती ने कहा यदि उसके प्रेमी को नहीं छोड़ा तो वह नहर में कूदकर जान दे देगी। रात को युवती के परिजन थाने पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए, जबकि युवक अभी हवालात में बंद है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
घर से हो चुके हैं फरार
गांव निवासी दोनों युवक और युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक बार दोनों घर से चले गए थे। परिजनों ने नोएडा में खोज लिया था। युवती के परिजनों ने उस पर युवक से मिलने पर पाबंदी लगा दी थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर से मिलने लगी। इसे लेकर ही पंचायत हुई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/