फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रीति पाल ने दौड़ में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

विज्ञापन
प्रीति पाल ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता पदक
विज्ञापन
दुबई में चल रही फाजा ग्रैंड प्रिक्स पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

100 मीटर में स्वर्ण, 200 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक
फोटो समाचार
मेरठ। दुबई में चल रही फाजा ग्रैंड प्रिक्स पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की ऐथलीट प्रीति पाल ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रीतिपाल ने 100 मीटर दौड़ को 14.32 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ मिक्स में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 17 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें मेरठ से प्रीति पाल, रवि कुमार, फातिमा और रिया सोलंकी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में मेरठ की ही फातिमा ने भाला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में 15.96 मीटर दूरी तय की और कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा प्रतियोगिता में रवि कुमार 100 मीटर दौड़ में और रिया सोलंकी शाटपुट में हिस्सा ले रही हैं। प्रीति पाल मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं और यहां मेरठ के गंगानगर में रहकर ही उन्होंने तैयारी की।
विज्ञापन

प्रीतिपाल की उपलब्धियां
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक
- पैरालंपिक 2024 में दोनों इवेंट में कांस्य पदक
- वर्ष 2021 से लगातार नेशनल में स्वर्ण पदक
- बंगलुरू मेंओपन नेशनल में 100 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण पदक
- जापान में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स के दोनों इवेंट में कांस्य पदक
- खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक
- गोवा में हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक
- पैरा एशियन गेम्स में चौथा स्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें