मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में छात्राएं प्री बोर्ड की परीक्षा देते हुए
बहसूमा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रीबोर्ड परीक्षाएं मंगलवार को प्रारंभ हो गई। इस बार प्री बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह से बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर हो रही हैं। इससे छात्र-छात्राओं को मुख्य परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।
कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट योगेश चौहान ने बताया कि बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाएं आयोजित करने से छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलेगा। इससे उनके मन से परीक्षा का डर कम होगा और उन्हें समय प्रबंधन तथा प्रश्न पत्र को समझने में सहायता मिलेगी। मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य भावना चौधरी ने बताया कि यह पहली बार है जब प्री बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र और डेट शीट सीधे बोर्ड द्बारा जारी की गई हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि काॅलेज में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षाओं में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी छात्राओं को इन परीक्षाओं में अनिवार्य रूप से शामिल होना चाहिए।