दौराला। पबरसा गांव निवासी शिक्षक अनुराग ने गांव के ही युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बीचबचाव में आई उनकी पत्नी से भी मारपीट की गई। अनुराग ने बताया कि वह और उसकी पत्नी नेहा गाजियाबाद में एक स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार को वह अपनी कार से स्कूल जा रहे थे। कृषि विवि के पास रेलवे फाटक पर गांव निवासी बंटी अपनी बाइक लेकर पहुंचा और उनकी कार के सामने बाइक खड़ी कर दी। विरोध करने पर बंटी ने उसके व पत्नी नेहा के साथ मारपीट की। पीड़ित ने दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।