फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अलविदा जुमे पर की देश-दुनिया मे अमन की दुआ

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..हापुड़ रोड स्थित इमलियान मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करते नमाजी.....संवाद - फोटो : samba news
विज्ञापन
मेरठ। अलविदा जुमे पर मस्जिदों में अकीदतमंदों को भीड़ रही। गुनाहों से तौबा और देश व दुनिया में अमन की दुआ की गई। कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि रमजान का महीना खुदा की तरफ से एक अजीम नेमत है जो इंसानी जिंदगी को पाक-साफ करने आता है। जिस तरह इस रमजान में व्यवहार किया है। सब्र किया है। इबादत की है। पूरे साल इसी तरह से जिंदगी गुजारें।
विज्ञापन

रमजान का महीना आता है और देखते-देखते रुखसत हो जाता है। असली कामयाबी इसमें है कि हम खुद को झूठ और गुनाहों से बचाएं। आज के दौर में अमन की हिफाजत ही सबसे बड़ी इबादत है इसलिए कानून का सम्मान करें। मौजूदा हालातों पर चर्चा करते हुए खतीब ने कहा कि वक्त बेहद नाजुक और संवेदनशील है। ऐसे में मुसलमानों की जिम्मेदारी है कि वे सब्र, समझदारी और अमन का रास्ता अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें