झिंझाना की खारे वाली मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद दुआ करते मुस्लिम अकीदतमंद। संवाद
शामली/ झिंझाना। मुस्लिमों ने भारतीय सेना द्वारा आतंकियों को नेस्तनाबूत करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए जुमे की नमाज के बाद दुआएं मांगी।
शुक्रवार को कस्बे की खारे वाली मस्जिद में जुमे की नमाज मौलाना शुहेब ने अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क की सलामती की दुआ के साथ साथ ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के लिए भी विशेष दुआ की गई। नमाज से पहले मौलाना ने अपने बयान में कहा कि हमारे लिए देश सर्वोपरि है। पहलगाम में दहशतगर्दों ने मासूम लोगों को बेरहमी से कत्ल करने के साथ विवाहिताओं के सामने ही उनका सुहाग छीन लिया था, जिसका बदला सेना ने आतंकी ठिकानों का नामोनिशान मिटाकर सिंदूर का बदला सिंदूर से ले लिया है। इस ऑपरेशन की सफलता पर मुसलमानों ने जुमे की नमाज के बाद भारतीय सेना को फतेह हासिल के लिए विशेष दुआ कराई गई। शामली, कांधला, कैराना में भी देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।