फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वैदिक मंत्रों के साथ देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

Wed, 06 May 2026 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री त्रिनेत्र धाम मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित श्री त्रिनेत्र धाम मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन यजमानों ने वेदी मंडप में पूजन कर यज्ञ का शुभारंभ किया। आचार्य कौशल वत्स ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव प्रतिमाओं का दश स्नान, न्यास और जीवंत प्राण वास संस्कार संपन्न कराया। इसके बाद प्रतिमाओं का भव्य श्रंगार किया गया।

श्रद्धालुओं ने देव प्रतिमाओं का माल्यार्पण कर महाआरती में भाग लिया। मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना हुई। साथ ही हनुमत ध्वज की प्रतिष्ठा भी की गई। इसके बाद कन्या पूजन और ब्राह्मण पूजन संपन्न कराया गया। आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र अनुष्ठान है, जिसमें मूर्ति में देवत्व का आह्वान कर उसे पूजनीय स्वरुप प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य यजमानों में मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, गौरव, दिनेश कंसल, दिनेश शर्मा, अमित सिंघल, सोमांक रस्तोगी, सोनिया शर्मा और संयम ढाल शामिल रहे। समस्त अनुष्ठान आचार्य कौशल वत्स के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। उनके साथ आचार्य अमर कौशिक, आचार्य सुमित शर्मा और पं. लक्ष्यराज ने वैदिक अनुष्ठानों का संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें