कपिल सिनेमा हाल की कैटिंन में लगी आग से जला सामान। (मवाना)
मवाना। बुधवार को दोपहर के समय मिल मार्ग स्थित कपिल सिनेमा हॉल की कैंटीन में अचानक आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से कैंटीन में रखे फ्रीज आदि जल गए। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका। मिल मार्ग पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूर पर कपिल सिनेमा हॉल है। कुछ दिन से सिनेमा हॉल बंद है। सिनेमा हॉल की कैंटीन में दोपहर 12 बजे के आसपास धुआं निकलते देखा। तुरंत ही आसपास मौजूद लोग आग बुझाने में जुट गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कैंटीन में रखा सामान व फ्रीज जल गए। इस संबंध में कपिल सिनेमा के मालिक कपिल शर्मा का कहना है कि 15 दिन से सिनेमा हॉल बंद है। पुराने फ्रीज घर में जगह नहीं होने के कारण यहां लाकर रख दिए थे। केवल एक पुराना फ्रीज जला है, अधिक नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट मान रहे हैं। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
कपिल सिनेमा हाल की कैटिंन में लगी आग से जला सामान। (मवाना)