फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति को हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। कस्बे में क्लीनिक पर मरीज को देखने गए प्रधान के पति पर रंजिश के चलते गांव के ही दो युवकों ने गाली गलौज करते हुए राॅड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रधान के पति को सीएचसी पर भेज दिया। प्रधान पति ने गांव के दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सिंहपुर निवासी ग्राम प्रधान के पति मनोज त्यागी ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 10 बजे कस्बे के क्लीनिक में गांव निवासी आदिल भर्ती था। मरीज को देखने के लिए वह क्लीनिक पर पहुंचे, तभी पीछे से गांव के एक युवक ने आते ही गाली गलौज करते हुए मनोज त्यागी, गुल मोहम्म्द उर्फ गुड्डू पर राॅड से हमला बोल दिया। क्लीनिक पर बैठे लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। उक्त युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मरीज को गांव लेकर जाते समय रास्ते में घात लगाए खड़े साथी युवक ने नवाब के सिर में राॅड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित मनोज त्यागी ने थाने में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें