फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना: लक्ष्य सात हजार, बागपत में अब तक कर्ज सिर्फ 39 वेंडरो को मिला 

Thu, 17 Sep 2020 01:06 AM IST
Dimple Sirohi मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत

सार

  • - प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य भी नहीं हो रहा पूरा
  • - तीन पालिका और पांच नगर पंचायत में 2443 वेंडरों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
सब्जियां-फल बेचने वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में उपजे हालात से रेहड़ी और पटरी दुकानदारों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का धरातल पर क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। बागपत जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में छह हजार 986 वेंडरों का ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक पंजीकरण ही पूरे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


लक्ष्य के सापेक्ष अब तक जिले में सिर्फ 2443 पंजीकरण हुए हैं। इनमें भी कुल 316 वेंडरों का दस हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, जबकि 39 वेंडरों तक ही योजना का लाभ पहुंचा है। जाहिर है जिस मकसद के साथ योजना शुरू की गई थी, उसका लाभ लॉकडाउन से प्रभावित वेंडरों को नहीं हुआ। बैंक और संबंधित सहकारी संस्थाएं भी ऋण देने में रुचि नहीं ले रही हैं।

ये हैं योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जून को स्वनिधि योजना को शुरूआत की थी।  रेहड़ी और पटरी वेंडरों को खुद का काम नए सिरे से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से दस हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन

स्वनिधि योजना को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि के नाम से भी जाना जाता है। पात्र को कर्ज की वापसी एक वर्ष के अंदर करनी है। बैंक ब्याज दर के अनुसार लाभार्थी को सात फीसदी ब्याज देना होगा। शेष ब्याज सरकार देगी। कर्ज अदायगी समय से करने वाले दुकानदार दोबारा भी ऋण ले सकेगा।

इन्हें माना गया योजना का पात्र
योजना में सैलून संचालक, जूता गांठने वाले, पनवाड़ी, कपड़े धोने वाले, सब्जियां-फल बेचने वाले, रेडी-टू-ईट स्ट्रीट फूड, चाय का ठेला या खोखा लगाने वाले, ब्रेड, पकौड़े व अंडे बेचने वाले, फेरीवाले जो वस्त्र बेचते हैं, किताबें/स्टेशनरी वाले और कारीगर को शामिल किया गया था।

आवेदन के लिए सामान्य शर्तें
ईओ बागपत ललित आर्य ने बताया कि आवेदक स्थानीय निवासी होना चाहिए। इस योजना के तहत देश के केवल छोटे सड़क विक्रेताओं को ही पात्र माना जाएगा। आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता पड़ती है।

जिले में स्वनिधि योजना की स्थिति
निकाय
    पंजीकृत    स्वीकृत    ऋण    
बागपत    389    109    12
बड़ौत    1520    105    06
खेकड़ा    100    08    00
टटीरी    111    60    21
अमीनगर    182    12    00
छपरौली    44    15    00
दोघट    81    03    00
टीकरी    16    04    00
विज्ञापन

यह भी है दिक्कत
बड़ौत नगरपालिका परिषद पहुंचे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर कुछ लोग रुपये मांग रहे हैं। इस पर रेवेन्यू इंस्पेक्टर अविनाश का कहना है कि आवेदन आ रहे हैं। दो दिन से सर्वर डाउन चल रहा था। जिस वजह से फार्म का रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत आ रही है। 

केस-एक
मुन्ना पुत्र मनव्वर निवासी बड़ौत का कहना है कि रजिस्ट्रेशन कराने नगरपालिका गए थे, लेकिन वहां पर फार्म भरने के 100 रुपये लेते है, इसलिए फार्म नहीं भरा जा सका है।
 
केस-दो
रिजवान पुत्र सलीम का कहना था कि फार्म भरने के लिए पिछले 15 दिनों से नगरपालिका के चक्कर काट रहे है, लेकिन पंजीकरण नहीं हुआ। उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।

केस-तीन
शिव कुमार पुत्र चंद्र का कहना था कि 25 दिन पहले फार्म भरा था, लेकिन अभी तक ऋण नहीं मिला। पूछने पर कोई सहीं जवाब नहीं देता।

केस-चार
बड़ौत के कुलदीप पुत्र राज सिंह का कहना था कि पंजीकरण कराने गए थे, लेकिन न तो मेरे पास बैंक खाता है और न ही पैन कार्ड व पहचान पत्र। इस कारण फार्म नहीं भरा जा सका।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें