फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधान ने एसडीएम से की लेखपाल की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव जलालपुर जोरा के ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर अपमान करने, पैमाइश करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए लेखपाल को निलंबित करने की मांग करते हुए एसडीएम को पत्र दिया। एसडीएम ने तहसीलदार को नियमानुसार जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव जलालपुर जोरा के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह निषाद ने एसडीएम अंकित कुमार को दिए पत्र में बताया कि लेखपाल कई दिन से पैमाइश के लिए समय दे रहा है, लेकिन मौके पर नहीं पहुंच रहा है।
कई बार कहने के बावजूद लेखपाल 18 दिसंबर की शाम 5:00 बजे पहुंचा, लेकिन तब तक दूसरी सीमा के किसान जा चुके थे। जब लेखपाल को मुलाकात के लिए और दिन का समय रखने के लिए कहा तो लेखपाल ने ग्रामीणों के सामने ही उनका अपमान किया तथा कहा कि वह और लेखपालों की तरह नहीं है, इलाज कर देगा। वह किसी प्रधान को नहीं मानता है।
विज्ञापन

सभी के सामने पैमाइश करने के लिए पैसे की मांग की। प्रधान ने एसडीएम से लेखपाल को निलंबित कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम ने शिकायत पर तहसीलदार को जांच कर आख्या देने तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें