फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली

विज्ञापन
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव  के 556 वें प्रकाश पर्व पर निकाली गई प्रभात फेरी म
विज्ञापन
मवाना। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय प्रभात फेरी का तीसरे दिन भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग से प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सुरजीत सिंह ने अरदास की। प्रभात फेरी अंतिम दिन गुरुद्वारा से शुरू होकर मोहल्ला हीरालाल, हस्तिनापुर रोड, सुभाष चौक, प्रीत नगर कॉलोनी होते हुए वापस गुरुद्वारा पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया। प्रभात फेरी में पंच प्यारे सिख परंपरा के पांच सम्मानित व्यक्तित्व सबसे आगे चल रहे थे और जयकारे लगा रहे थे जिससे माहौल भक्तिमय और उत्साहित बना रहा।
विज्ञापन

प्रभात फेरी के दौरान बच्चे, महिलाएं और युवा पारंपरिक परिधान में शामिल हुए। जिन्होंने गुरु नानक देव के उपदेशों और समाज सेवा के संदेश का प्रचार किया। पूरी प्रभात फेरी में पंच प्यारे आगे रहे और संगत को मार्गदर्शन देते रहे। इससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। प्रभात फेरी के समापन पर गुरुद्वारा में विशेष अरदास और लंगर का आयोजन भी हुआ।

सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु नानक देव  के 556 वें प्रकाश पर्व पर निकाली गई प्रभात फेरी म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें